देश भर में ट्रक चालकों की हडताल सरकार के इस आश्वासन के बाद समाप्त हो गई है कि नया कानून लागू करने से पहले उनके साथ चर्चा की जाएगी। गृह मंत्रालय ने भारतीय न्याय संहिता के तहत हिट-एंड-रन मामलों के नए प्रावधानों से संबंधित चिंताओं पर चर्चा करने के लिए ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के साथ नई दिल्ली में एक बैठक की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के बाद गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने कहा कि हाल ही में पारित भारतीय न्याय संहिता के तहत हिट-एंड-रन मामलों के नए प्रावधानों को अभी तक लागू नहीं किया गया है।
अचारसंहिता की धारा 106/2 में दस साल की सजा तथा जुर्माने के प्रावधान के बारे में वाहन चालकों की चिंता का संज्ञान लिया तथा ऑल-इण्डिया-मोटर-ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों से विस्तरित चर्चा की। सरकार ये बताना चाहती है कि ये नये कानून एवं प्रावधान अभी लागू नहीं हुए हैं। हम ये भी बताना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 106/2 को लागू करने से पहले ऑल-इण्डिया-मोटर-ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से विचार-विमर्श करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।