हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी की परीक्षा के मद्देनजर 21 अक्टूबर को प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की

हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी की परीक्षा के मद्देनजर 21 अक्टूबर को प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की

हरियाणा सरकार ने 21 अक्टूबर को प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। यह फैसला ग्रुप डी की परीक्षा के मद्देनजर लिया गया है। राज्य सरकार ने आज इस संबंध में दोबारा आदेश जारी किए हैं। इससे पहले कल रात जारी आदेशों में केवल 17 जिलों की सूची संलग्न करके अवकाश की घोषणा की थी। जिसे लेकर संशय की स्थिति बन गई थी। आदेशों में यह साफ नहीं था कि जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं वही स्कूल बंद रहेंगे या आदेश सभी स्कूलों पर लागू होंगे।

आगामी 21 और 22 अक्टूबर को होने जा रही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ग्रुप डी परीक्षा की वजह से 21 अक्टूबर, 2023 (शनिवार) को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

इस संबंध में हरियाणा सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। pic.twitter.com/7gEr0aESlT

— CMO Haryana (@cmohry) October 19, 2023

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही ग्रुप डी की परीक्षा के लिए प्रदेश के 17 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में कुल 13 लाख 75 हजार परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। आज नए सिरे से जारी आदेशों में साफ किया गया है कि ग्रुप डी की परीक्षा के चलते शनिवार को प्रदेश के सभी सरकारी तथा निजी स्कूल बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar ने आज चंडीगढ़ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कॉमन पात्रता परीक्षा (CET) ग्रुप-डी की तैयारियों के संबंध में मंडल आयुक्त, जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश… pic.twitter.com/ADBYvrZNHj

— CMO Haryana (@cmohry) October 19, 2023

Related posts

Leave a Comment