हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर लगभग 101 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ किए गए नष्ट किया गया

हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर लगभग 101 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ किए गए नष्ट किया गया

हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर लगभग 101 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। इसमें पंचकूला में भी 25 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह मंत्री अनिल विज, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

आज ‘अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर पंचकूला में आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रमों के कुछ अंश… pic.twitter.com/WrUu8GIDS3

— Manohar Lal (@mlkhattar) June 26, 2023

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला के गांव बागवाला में मादक पदार्थों के निस्तारण के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मादक पदार्थ में संलिप्त लोगों पर पुलिस को शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी मंत्रणा कर नशे के खिलाफ संयुक्त रूप से कार्रवाई करने की रणनीति बनाई गई है। डबवाली में पुलिस का जिला ड्रग कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो 15 अगस्त से काम करना शुरू कर देगा।

Related posts

Leave a Comment