हरियाणा पुलिस ने करनाल जिले में बस्ताड़ा टोल प्लाजा के पास चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

हरियाणा पुलिस ने करनाल जिले में बस्ताड़ा टोल प्लाजा के पास चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

हरियाणा पुलिस ने करनाल जिले में बस्ताड़ा टोल प्लाजा के पास चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बडी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और गोली-बारूद बरामद हुआ है। करनाल के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने कहा कि खुफिया सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया और आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। ये आतंकवादी पंजाब से एक एसयूवी में सवार होकर दिल्ली की ओर आ रहे थे।

पुलिस के अनुसार विस्फोटक के तीन कंटेनर बरामद किए गए हैं और बम निष्क्रिय करने वाले दस्‍ते को बुलाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आतंकियों का संबंध बब्बर खालसा गुट से है और वे आतंकवादी हरविंदर रिंदा के निर्देश पर काम कर रहे हैं, जो इस समय पाकिस्तान में है। विस्फोटक पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत के फिरोजपुर भेजे गये थे।

Related posts

Leave a Comment