हरियाणा में सोमवार को नूंह जिले में हिंसा के सिलसिले में 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब तक 102 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों से कानून के मुताबिक पूछताछ की जा रही है और कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि नूंह, फरीदाबाद और गुरुग्राम के उपायुक्तों को शुक्रवार की नमाज के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। अनिल विज ने कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी और स्कैनिंग के लिए गृह विभाग के विशेष सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काने वाले पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Related posts
E20 पेट्रोल को लेकर फैलीं 10 बड़ी अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब! इंजन डैमेज से लेकर पानी की खपत तक जानिए पूरा सच
E20 पेट्रोल को लेकर फैलीं 10 बड़ी अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब! इंजन डैमेज से...
Gujarat TAT Secondary Result 2026 जारी: sebexam.org पर रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक, क्वालिफाइंग मार्क्स और पूरी जानकारी
Gujarat TAT Secondary Result 2026 Out: SEB ने जारी किया रिजल्ट, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड State...
Kerala Lottery Karunya KR-760 Result Today: 1 करोड़ रुपये के जैकपॉट का रिजल्ट आज, जानें विजेता और पूरी प्रक्रिया
Kerala Lottery Karunya KR-760 Result Today: आज दोपहर 3 बजे शुरू हुई ड्रॉ प्रक्रिया केरल स्टेट...