सोमालिया में अल-शबाब लड़ाकों ने कल संयुक्त राष्ट्र के एक हेलीकॉप्टर को अपने नियंत्रण में ले लिया। सोमालिया के सरकारी प्रवक्ता ने आज कहा कि सरकार हेलीकॉप्टर के यात्रियों को बचाने के लिए प्रयासरत है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने बेलेडवेयने शहर से उड़ान भरी और तकनीकी खराबी के कारण गलगादुद क्षेत्र के गादून गांव के करीब उतरा।
सोमालिया के सूचना मंत्री दाउद अवीस ने मीडिया को बताया कि सरकार चालक दल को बचाने के प्रयास कर रही है। उन्होंने कोई अन्य विवरण नहीं दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक हेलीकॉप्टर में नौ यात्री सवार थे। खबरो के अनुसार इनमें से कम से कम छह यात्रियों को अल-शबाब ने पकड़ लिया है।
अल-कायदा का सहयोगी अल-शबाब अपना शासन स्थापित करने के लिए 2006 से सोमाली सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश कर रहा है। इसके हजारों लड़ाके हैं और देश के मध्य तथा दक्षिणी हिस्से में इनके गढ़ हैं।