सेबी ने निवेश सलाहकारों को डिजिटल सोने का लेनदेन करने से बचने को कहा

पूंजी बाजार नियामक संस्था- भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी ने निवेश सलाहकारों से डिजिटल सोने का लेन-देन न करने को कहा है। सेबी ने कहा कि डिजिटल सोना एक अनियमित उत्पाद है। कुछ निवेश सलाहकारों द्वारा अनियमित क्रियाकलापों में शामिल होने की खबरों के बीच सेबी का यह बयान आया है। कुछ निवेश सलाहकार डिजिटल सोना जैसे अनियमित उत्पादों की खरीद-फरोख्त करवाने में शामिल हैं। सेबी ने कहा कि निवेश सलाहकारों पर अनियमित उत्पादों के लेन-देन में शामिल होने पर सेबी कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

अगस्त में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने शेयर दलालों सहित अपने सदस्यों को 10 सितंबर तक डिजिटल सोने की बिक्री रोकने का निर्देश दिया था।

Related posts

Leave a Comment