सेंट्रल बैंक ऑफ बांग्लादेश ने अमरीकी डॉलर की विक्रय दर को अंतर-बैंक स्तर पर बढ़ाकर 2.85 टाका किया

सेंट्रल बैंक ऑफ बांग्लादेश ने अमरीकी डॉलर की विक्रय दर को अंतर-बैंक स्तर पर बढ़ाकर 2.85 टाका कर दिया है। पहले प्रति अमरीकी डॉलर की कीमत 106 टाका थी। इसकी नई दर अब 108.85 टाका है। बांग्लादेश बैंक ने यह कदम एकीकृत और बाजार संचालित विनिमय दर प्रणाली को कार्यान्वित करने के लिए उठाया है। इससे देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने के लिए बहु विनिमय दर प्रणाली समाप्त होगी। बांग्लादेश विदेशी भुगतान असंतुलन के साथ वित्तीय मोर्चे पर संतुलन स्थापित करने की समस्या का सामना कर रहा है।

Related posts

Leave a Comment