सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले क्रिकेट टेस्‍ट मैच में भारत जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले क्रिकेट टेस्‍ट मैच में भारत जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

सेंचुरियन में, भारत को दक्षिण अफ्रीका से पहला क्रिकेट टेस्ट जीतने के लिए छह विकेट और लेने हैं। जीत के लिये 305 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने कल चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट पर 94 रन बना लिये थे। मेजबान टीम अभी भी लक्ष्य से 211 रन दूर है।

जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले भारत की टीम दूसरी पारी में 174 रन पर ऑल आउट हो गई। ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 34 रन बनाये।

Related posts

Leave a Comment