सूडान में 72 घंटों के सघर्ष विराम के बावजूद यहां कई हिस्सों में संघर्ष जारी है। सूडान की राजधानी और अन्य शहरों मे युद्धक विमानों की उड़ान भरने के साथ विस्फोट और गोलियों की आवाज अभी भी सुनी जा रही है। इस बीच सूडानी सेना ने कहा कि इसके नेता जनरल अब्देल फतेह अल-बुरहान ने 72 घंटे के एक और संघर्ष विराम बढ़ाने की योजना की आरंभिक स्वीकृति दी है। बातचीत के लिए दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा में सेना के एक दूत को भेजा गया है। स्थानीय मीडिया ने खबर दी है कि देश में ईधन और डॉक्टरों की कमी नहीं है। खार्तुम और ओमदुरमन के लोगों को स्वच्छ जल, भोजन और नकदी प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। संघर्ष शुरू होने के बाद कम से कम चार सौ 59 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। हालांकि मृतकों की वास्तविक संख्या बहुत अधिक होने की बात कही जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि बीमारियों, भोजन और जल की कमी तथा स्वास्थ्य सुविधाओं में बाधा आने के कारण बहुत से लोगों की मृत्यु होने की संभावना है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...