सुप्रीम कोर्ट ने दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इंकार कर दिया

सुप्रीम कोर्ट ने आज दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इंकार कर दिया। मनीष सिसोदिया को खारिज हो चुकी आबकारी नीति से संबंधित भ्रष्‍टाचार के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। मनीष सिसोदिया ने इस गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए उच्‍चतम न्‍यायालय में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संविधान के अनुच्‍छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट में सीधे याचिका दायर करने के बजाय सिसोदिया विकल्‍प के तौर पर अपनी याचिका हाई कोर्ट में दायर कर सकते हैं।

दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कैबिनेट से इस्‍तीफा दे दिया है। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्‍तीफा स्‍वीकार कर लिया है। मनीष सिसोदिया को रद्द दिल्‍ली आबकारी नीति से संबंधित कथित भ्रष्‍टाचार के मामले में CBI ने गिरफ्तार किया है। सुप्रीम कोर्ट ने आज उन्‍हें जमानत देने से इंकार कर दिया। मनीष सिसोदिया ने गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

Related posts

Leave a Comment