पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब के तीन स्वरूपों को श्रद्धापूर्वक भारत लाने और अफगानिस्तान से 44 अफगान सिखों को निकालने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के तीन स्वरूप काबुल से विशेष विमान के जरिए नई दिल्ली लाए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 25 भारतीय नागरिकों, 44 अफगान सिखों सहित 78 लोग अफगानिस्तान से भारत लाए गए हैं।
श्री मुक्तसर साहिब के निवासी जसविंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सदा संकट के समय सिख समुदाय का सहयोग किया है। चाहे वे स्वदेश में हो या विदेशों में फंसे हुए हो।
जम्मू के सिख समुदाय ने पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब जी की प्रतियां अफगानिस्तान से सुरक्षित वापस लाने के लिए सरकार के प्रयास की सराहना की है। मैं मनजीत सिंह फार्मर मिनिस्टर प्रोवेंशल जम्मू-कश्मीर ये जो गुरूग्रंथ साहेब जी महाराज के स्वरूप अफगानिस्तान से लाये गये है। इसमें भारत सरकार ने जो योगदान दिया है। मैं उनको इस बात के लिए अप्रिशियेट करता हूं। उनके एफट्र्स से जो माइनॉरिटिज़ न केवल सिख अलबता हिन्दु और इवन जो मुस्लिम लोग है अपने आप को वहां असहाय महसूस कर रहे थे उन लोगों को वापस यहां लाया गया है। मेरा नाम रणधीर सिंह है मैं एक सिख नौजवान सभा का मेम्बर हूं हम सराहना करते हैं सरकार की। आगे भी आस करते हैं कि जो भी माइनॉरिटी अफगानिस्तान में फंसी हुई है चाहे हिन्दु है, सिख है, जैन है उनको जल्द से जल्द भारत लाया जाये।
बिहार के सिख समुदाय ने अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाले जा रहे लोगों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.एस. जीत ने आकाशवाणी को बताया कि गुरु ग्रंथ साहिब जी की प्रतियां काबुल से वापस दिल्ली लाने से बिहार का सिख समुदाय बहुत खुश है। मैं आर.एस. जीत तख्त श्रीहरमन्दिर जी पटना साहेब जी का और मैं फार्मर सीनियर वाइस प्रेसीडेंट बोल रहा हूं। तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में जिस तरह से अफरा-तफरी मची हुई है। उस माहौल में श्री गुरूग्रन्थ साहेब जी का पावन स्वरूप पवित्रता के साथ भारत लाया गया। इसके लिए मैं तह दिल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का शुक्रगुजार हूं। यहां के सभी सिख परिवार केन्द्र सरकार के इस प्रयास से बहुत खुश है। सिख समुदाय के लोगों को भारत लाने के लिए जो कदम उठाये जा रहे है वो काफी सराहनीय है।