सरकार सामान्‍य पात्रता परीक्षा का आयोजन अगले साल करेगी

सरकार सामान्‍य पात्रता परीक्षा का आयोजन अगले साल करेगी

केन्‍द्रीय मंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने कहा है कि केन्‍द्र सरकार सामान्‍य पात्रता परीक्षा का आयोजन अगले साल करेगी। उन्‍होंने बताया कि शुरू में कर्मचारी चयन आयोग, बैंकिंग और रेलवे के पदों के लिए देश के सभी जिलों में इस परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह लेह में केन्‍द्रशासित प्रदेश लददाख के वरिष्‍ठ अधिकारियों की दो दिन की क्षमता निर्माण कार्यशाला को वर्चुअली सम्‍बोधित कर रहे थे।

Related posts

Leave a Comment