सरकार राष्‍ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के जरिए संक्रामक रोगों पर नजर रखने और उसके रोकथाम को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डा. मनसुख मांडविया

सरकार राष्‍ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के जरिए संक्रामक रोगों पर नजर रखने और उसके रोकथाम को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डा. मनसुख मांडविया

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने कहा है कि सरकार राष्‍ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के जरिए संक्रामक रोगों पर नजर रखने और उसके रोकथाम को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने नई दिल्‍ली में स्‍वास्‍थ्‍य से जुडी कई ढांचागत सुविधाओं के उद्घाटन और आधारशिला रखने संबन्‍धी समारोह में ये बात कही। डा. मनसुख मांडविया ने उन्‍नत राष्‍ट्रीय रोग नियंत्रण केन्‍द्र का उद्घाटन किया। उन्‍होंने वर्चुअल माध्‍यम से असम में राष्‍ट्रीय रोग नियंत्रण केन्‍द्र की क्षेत्रीय शाखा और हरियाणा, तमिलनाडु, कर्नाटक, ओडीसा, पश्चिम बंगाल और मिजोरम में छह राज्‍य शाखाओं की आधारशिला रखी।

आयुष्मान भारत स्‍वास्‍थ्‍य अवसंरचना मिशन के बारे में डा. मांडविया ने कहा कि मोदी सरकार मजबूत स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली बनाने के लिए कई बडे उपाय कर रही है। उन्‍होंने कहा कि किसी महामारी से बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उससे निपटने और नजर रखने के साथ-साथ मजबूत स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली होना महत्‍वपूर्ण है। डा. मनसुख मांडविया ने कहा कि देश का विकास सीधे तौर पर नागरिकों के स्‍वास्‍थ्‍य और कल्‍याण से जुडा है। क्षेत्रीय शाखाओं के बारे में डा. मांडविया ने कहा कि इनसे रोगों से निपटने में मदद मिलेगी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और झारखंड में दो जैव सुरक्षा लेवल-तीन प्रयोगशालाओं की आधारशिला भी रखी।

Related posts

Leave a Comment