सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना (SSSY) को जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना (एसएसएसवाई) और इसके घटकों को 31.03.2021 से आगे जारी रखने की मंजूरी दे दी है, जिसके लिए कुल वित्तीय परिव्यय 3,274.87 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अनुशंसा पर गृह मंत्रालय से एसएसएसवाई को जारी रखने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था। यह निर्णय आजादी का अमृत महोत्सव के वर्ष के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

स्वतंत्रता सेनानियों और उनके पात्र आश्रितों के लिए स्वतंत्रता सैनिक सम्मान पेंशन की स्वीकृति दी गई है और वर्तमान में, इस योजना के तहत देश भर में 23,566 लाभार्थी शामिल हैं। पेंशन की धनराशि को समय-समय पर संशोधित किया गया है और 15.08.2016 से महंगाई राहत भी दी जा रही है।

Related posts

Leave a Comment