सरकार ने मौजूदा सत्र में एक करोड़ टन से अधिक के चीनी निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

सरकार ने मौजूदा सत्र में एक करोड़ टन से अधिक के चीनी निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

सरकार ने सितम्‍बर महीने में समाप्‍त होने वाले चीनी मौसम के दौरान एक करोड़ टन से अधिक चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। सरकार ने कहा है कि पिछले कुछ महीने से चीनी का निर्यात अधिक बढ़ने के कारण ऐसा किया गया है।

नए दिशा-निर्देशों के अनुसार चीनी मिलों और निर्यातकों को खाद्य मंत्रालय से निर्यात निर्गम आदेश (ईआरओ) के रूप में चीनी निर्यात की मंजूरी लेनी पड़ेगी। चीनी निर्यात की अनुमति 31 मई तक दी गई है और इसके लिए ईआरओ या निर्यात मंजूरी की आवश्‍यकता नहीं होगी, लेकिन एक जून से 30 अक्‍तूबर तक निर्यात के लिए ईआरओ जरूरी होगा।

चीनी निर्यात पर नए नियमों की घोषणा करते हुए मंत्रालय ने कहा है कि सरकार एक करोड़ टन तक ही चीनी निर्यात करने की अनुमति देगी, ताकि चीनी मौसम की समाप्‍त‍ि तक चीनी का अंतिम स्‍टॉक 60-65 लाख टन तक बना रहे जो कि 2-3 महीने का स्‍टॉक होता है। भारत में प्रति महीने लगभग चौबीस लाख टन चीनी की खपत होती है।

Related posts

Leave a Comment