आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना -शहरी -पीएमएवाईयू के अंतर्गत 16 हजार 488 आवासीय इकाइयां तैयार करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। केन्द्रीय स्वीकृति और निगरानी समिति की 55वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। ये सभी मकान किफायती आवास योजना के तहत तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत स्वीकृत किए गए घरों की संख्या 113 लाख से भी अधिक हो गई है। इनमें से 51 लाख से अधिक मकान लाभार्थियों को दिए जा चुके हैं। नई दिल्ली में वीडियो कॉफ्रेंसिग के जरिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने यह जानकारी दी।
Related posts
GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया
GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया...
ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम
ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम नई...
2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20 अपडेट
2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20 अपडेट...