सरकार ने कोविड से मरने वाले सरकारी कर्मचारियों की पेंशन एक महीने के भीतर जारी करने के निर्देश दिये

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कोविड संक्रमण के कारण मौत का शिकार हुए सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को एक महीने के भीतर पेंशन देने के निर्देश दिए हैं। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने सभी मंत्रालयों, विभागों और लेखा महानियंत्रक के साथ-साथ पेंशन वितरण बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी किए। इसके अनुसार मृतक सरकारी कर्मचारी के परिवार के पात्र सदस्य से दावा प्राप्त होने के एक महीने के भीतर पारिवारिक पेंशन शुरू करना सुनिश्चित हो सकेगा।

Related posts

Leave a Comment