सरकार ने कहा है कि भारत-सौर, पवन, जैव ईंधन और जल परियोजना सहित गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों का इस्तेमाल करते हुए 500 गीगावॉट बिजली उत्पादन की स्थापित क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। बिजली और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि हाल में संपन्न कॉप-26 में इस बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा को वास्तविकता में बदला जाएगा। आर.के. सिंह ने बताया कि नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में स्वचालित रूप से शत-प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति दी गई है।
सरकार ने कहा 500 गीगावॉट बिजली उत्पादन की स्थापित क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है