श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा है कि स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के तहत महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में नौ ईएसआईसी अस्पताल बनाये जाएंगे। इसके अलावा, गुजरात में 17 नई डिस्पेंसरियां भी स्थापित की जाएंगी। श्रम और रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कल नई दिल्ली में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की बैठक में इस संबंध में प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मंत्रालय ने कहा कि सभी सुपर स्पेशियलिटी उपचार सुविधाएं परेशानी मुक्त और एक ही छत के नीचे प्रदान करने के लिए, महाराष्ट्र में अंधेरी ईएसआईसी अस्पताल को 500 बिस्तरों की क्षमता वाले मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है।
सरकार ESIC योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में 9 ESIC अस्पताल स्थापित करेगी