सरकार 5G स्‍पैक्‍ट्रम की नीलामी अगले वर्ष अप्रैल या मई में कर सकती है: केंद्रीय मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव

सरकार 5G स्‍पैक्‍ट्रम की नीलामी अगले वर्ष अप्रैल या मई में कर सकती है: केंद्रीय मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव

संचार मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव ने कहा है कि सरकार 5-जी स्‍पैक्‍ट्रम की नीलामी अगले वर्ष अप्रैल या मई में कर सकती है। टाइम्‍स नॉउ शिखर सम्‍मेलन- 2021 को सम्‍बोधित करते हुए आज उन्‍होंने कहा कि दूर संचार नियामक इस पर काम कर रहा है। नियामक से सुझाव मिल जाने के बाद सरकार नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार करेगी। अश्‍विनी वैष्‍णव ने कहा कि अगले वर्ष फरवरी के अंत या मार्च के आरंभ में सुझाव मिल जाने की संभावना है। उन्‍होंने यह भी कहा कि दूर संचार क्षेत्र में विगत वर्षों में जो सुधार किये गये उनकी पूरी क्षमता अब सामने आ रही है। अगले दो तीन वर्षो में सुधार का नया दौर शुरू होगा।

Related posts

Leave a Comment