सभी 5 राज्यों के चुनाव कुल सात चरणों में पूरे होंगे, 10 मार्च को मतगणना

सभी 5 राज्यों के चुनाव कुल सात चरणों में पूरे होंगे, 10 मार्च को मतगणना

सभी 5 राज्यों (गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश) के चुनाव कुल सात चरणों में पूरे होंगे। 10 मार्च को 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना होगी।

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण के मतदान होंगे।
दूसरे चरण में 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण और पंजाब में एक चरण, उत्तराखंड में एक चरण, गोवा में एक चरण में मतदान पूरे होंगे।
तीसरे चरण में 20 फरवरी को उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान होंगे।
चौथे चरण में 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के मतदान होंगे।
पांचवे चरण में 27 फरवरी को उत्तर प्रदेश के पांचवें चरण और मणिपुर के पहले चरण के मतदान होंगे।
छठे चरण में 3 मार्च को उत्तर प्रदेश के छठे चरण और मणिपुर के दूसरे चरण के मतदान पूरे होंगे।
उत्तर प्रदेश के 7वें और अंतिम चरण के मतदान 7 मार्च को पूरे होंगे।

15 जनवरी 2022 तक किसी भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग स्थिति की समीक्षा करेगा और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे। 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं। मतदान केंद्रों की संख्या 2,15,368 है, 2017 के विधानसभा चुनावों से मतदान केंद्रों की संख्या 16% बढ़ाई गई है। सर्विस मतदाता को​ मिलाकर 18.34 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे जिनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं।

सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव आयोग ने चुनाव के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपीएटी सुनिश्चित करने के लिए पहले ही व्यवस्था कर ली है। सभी चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर माना और सभी पात्र अधिकारियों को प्रीकोशनरी डोज़ लगाई जाएग।

Related posts

Leave a Comment