पिछले वर्ष 13 दिसंबर को संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने कल छह आरोपियों को 27 जनवरी तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने मनोरंजन डी, सागर शर्मा, ललित झा, अमोल शिंदे, महेश कुमावत और नीलम आजाद को रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया था। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच लंबित रहने तक सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। 5 जनवरी को नीलम आजाद को छोड़कर अन्य पांच आरोपियों ने पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सहमति दे दी थी। इसके अतिरिक्त मनोरंजन डी. और सागर शर्मा ने नार्को विश्लेषण और ब्रेन मैपिंग टेस्ट के लिए भी अपनी सहमति दी है।
Related posts
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई...
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026...
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता...