विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर आज से दो दिन की ईरान यात्रा पर होंगे। वे ईरान के विदेश मंत्री डॉ. हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियां से मुलाकात कर द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक सहयोग, क्नेक्टिविटी संबंधी पहल और लोगों के बीच संपर्क के मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा होगी।
विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर आज से ईरान की दो दिन की यात्रा पर
