संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई

संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई

संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने दोनों सदनों में सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी लोकसभा और राज्यसभा में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत होगी। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी।

Related posts

Leave a Comment