भारत और बांग्लादेश के बीच 12 दिन का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘संप्रीति’ बांग्लादेश के जाशोर में सम्पन्न हो गया। बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष, भारतीय सेना की 55वीं डिविजन के जीओसी और 20वीं माउंटेन डिविजन के जीओसी समापन समारोह में उपस्थित थे।
यह सैन्याभ्यास पांच जून को शुरू हुआ था। यह अभ्यास मानवीय सहायता के लिए क्षमता निर्माण, आपदा राहत, आतंकरोधी अभियानों और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों पर केन्द्रित था।
भारतीय सेना ने कहा कि इस सैन्य अभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंध और मजबूत होंगे। इस अभ्यास में विभिन्न रैंक के 150 से अधिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
