संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संयुक्त राष्ट्र के हेग स्थित शीर्ष अदालत को इस्राइल के द्वारा फलीस्तीनी सीमा क्षेत्रों पर कब्जा किए जाने पर अपनी कानूनी राय देने को कहा है। यह मसौदा संकल्प, पूर्वी यरुशलम सहित इस्राइल द्वारा अधिकृत फ़िलिस्तीनी क्षेत्र में फ़िलिस्तीनी लोगों के मानवाधिकारों को प्रभावित करने के विरोध में शुक्रवार को अपनाया गया।
यह संकल्प बेन्यामिन नेतन्याहू के इस्राइल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद आया। फ़लीस्तीन ने संकल्प को एक जीत बताया है, जबकि इस्राइल के प्रधानमंत्री ने इसे घृणित बताया।