संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरेश आज अफगानिस्तान से संबंधित उच्च स्तरीय मानवीय सम्मेलन आयोजित करेंगे

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेस आज अफगानिस्तान से संबंधित उच्च स्तरीय मानवीय सम्मेलन का आज आयोजन करेंगे। अफगानिस्‍तान में मानवीय आवश्‍यकताओं के मद्देनज़र यह सम्‍मेलन बुलाया जा रहा है। समाचार एजेंसी ए एन आई के अनुसार युद्धग्रस्‍त अफगानिस्‍तान के 34 में से 27 प्रांतों में कुपोषण की गंभीर समस्‍या के मद्देनज़र यह बैठक बुलाई जा रही है। विश्‍व खाद्य कार्यक्रम ने ट्वीट किया है कि वहां पांच वर्ष से कम आयु के लगभग 50 प्रतिशत बच्‍चों और एक चौथाई गर्भवती तथा दूध पिलाने वाली महिलाओं को अगले 12 महीने तक पौष्टिक आहार उपलब्‍ध कराये जाने की जरूरत है।

Related posts

Leave a Comment