संयुक्त राष्ट्र ने विलुप्‍त होने वाले ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ को विश्व विरासत स्थल के रूप में सूचीबद्ध करने की सिफारिश की

संयुक्त राष्ट्र ने विलुप्‍त होने वाले ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ को विश्व विरासत स्थल के रूप में सूचीबद्ध करने की सिफारिश की

संयुक्त राष्ट्र के एक पैनल ने विलुप्‍त होने वाले ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ को विश्व विरासत स्थल के रूप में सूचीबद्ध किए जाने की सिफारिश की है। इसने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा प्रवाल भित्ति पारिस्थितिकी तंत्र जलवायु परिवर्तन और महासागरों के गर्म होने से काफी प्रभावित हुआ है।

मार्च में हुए दस दिन के मिशन की रिपोर्ट में बताया गया है कि जलवायु परिवर्तन एक गंभीर चुनौती बन गया है। ऑस्ट्रेलियाई पर्यावरण मंत्री तान्या प्लिबरसेक ने कहा कि सरकार यूनेस्को पर प्रवाल भित्तियों को लुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध नहीं किये जाने के लिए दबाव बनायेगी क्योंकि जलवायु परिवर्तन विश्‍व भर में सभी प्रवाल भित्तियों के लिए खतरा बना हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने रीफ की रक्षा के लिए जनवरी में एक अरब डॉलर के पैकेज की घोषणा की थी।

Related posts

Leave a Comment