संजय सिंह भारतीय कुश्‍ती महासंघ के अध्‍यक्ष निर्वाचित हुए

संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ का नया अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। उनके पक्ष में 40 वोट पड़े जबकि अन्य उम्मीदवार और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पहलवान अनीता श्‍योराण को 7 वोट मिले। संजय सिंह, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष हैं। वे भारतीय कुश्‍ती संघ की कार्यकारिणी परिषद के सदस्‍य रह चुके हैं और 2019 से संघ के संयुक्त सचिव भी हैं।

संजय सिंह विवादों में घिरे बृजभूषण शरण सिंह का स्थान लेंगे जिन्हें यौन शोषण सहित गंभीर आरोपों के कारण पद छोड़ना पड़ा था। इस बीच 2016 रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने संजय सिंह के भारतीय कुश्‍ती संघ का अध्‍यक्ष बनने पर कुश्‍ती छोड़ने की घोषणा की है।

Related posts

Leave a Comment