श्रीलंकाई अधिकारियों के तमिलनाडु के मछुआरों को हिरासत में लेने पर भारत ने चिंता जताई

श्रीलंकाई अधिकारियों के तमिलनाडु के मछुआरों को हिरासत में लेने पर भारत ने चिंता जताई

भारत ने श्रीलंका के अधिकारियों द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों को हिरासत में लिए जाने पर चिंता व्यक्त की है। उन्‍होंने 68 मछुआरों और उनकी 10 नौकाओं को हिरासत में लिया है।

आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जाफना में भारत के महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने हिरासत में लिए गए मछुआरों से मुलाकात की है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोलंबो में उच्चायोग ने श्रीलंका सरकार के साथ भारतीय मछुआरों और नौकाओं की शीघ्र रिहाई का मुद्दा उठाया है।

विदेश मंत्री को इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों से ज्ञापन प्राप्त हुए हैं। ये राजनीतिक दल इस मुद्दे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से भी मिले। उन्होंने मुख्‍यमंत्री को वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है।

Related posts

Leave a Comment