श्रीलंका में सभी 25 जिलों के तीन सौ स्कूली बच्चों को प्रतिष्ठित महात्मा गांधी स्कॉलरशिप दी गई है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बाग्ले, श्रीलंका के शिक्षा मंत्री डॉक्टर सुसिल प्रेमाजयंथा और शिक्षा राज्यमंत्री ए अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की। इसके तहत प्रत्येक जिले के छह विद्यार्थियों को हर महीने दो हजार पांच सौ श्रीलंकाई रुपये दिए जाएंगे। इस अवसर पर गोपाल बाग्ले ने भारत और श्रीलंका में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
श्रीलंका में सभी 25 जिलों के तीन सौ स्कूली बच्चों को प्रतिष्ठित महात्मा गांधी स्कॉलरशिप दी गई