श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 21 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है और वे कोलंबो से चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं। श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग और जाफना स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने श्रीलंकाई सरकारी प्राधिकारियों के सहयोग से भारतीय मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित की। उच्चायोग ने रिहा किए गए मछुआरों की तस्वीर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा कर कहा, ‘‘घर वापसी! 21 भारतीय मछुआरों को सफलतापूर्वक वापस भेज दिया गया है और वे कोलंबो से चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं।’’
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...