श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में 2022 में 7.8 प्रतिशत की सबसे बड़ी गिरावट आई

जनगणना और सांख्यिकी विभाग द्वारा कल जारी आंकड़ों के अनुसार श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में 2022 में सात दशमलव आठ प्रतिशत की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आई है। चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था की स्थिति बहुत ही खराब रही। श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में 12 दशमलव चार प्रतिशत की गिरावट आई। औद्योगिक क्षेत्र में 16 प्रतिशत की सबसे खराब मंदी रही। चौथी तिमाही में इस क्षेत्र में तीस प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। जनगणना और सांख्यिकी विभाग ने कहा कि महामारी और लॉकडाउन के कारण दो वर्षों की मंदी के बाद 2021 में अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार देखा गया। 2022 की शुरुआत में आर्थिक संकट का गहराना और सत्ता की बाधाओं के कारण उत्पन्न हुई सामाजिक उथल-पुथल और ईंधन, कच्चे माल और विदेशी मुद्रा की कमी ने आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित किया। जिसका प्रतिकूल प्रभाव अर्थव्यवस्था पर पड़ा।

Related posts

Leave a Comment