श्रीनगर की एक अदालत ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और अन्य को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ धन शोधन मामले में पेश होने का आदेश दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस घोटाले में फारूक अब्दुल्ला और अन्य के खिलाफ दायर मामले का संज्ञान लेते हुए कल श्रीनगर के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश ने 27 अगस्त को इन्हें पेश होने के लिये समन जारी किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में 31 मई को फारूक अब्दुल्ला से तीन घंटे से पूछताछ की थी। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ का नियमित खाता होने का बावजूद राशि जमा कराने और निकालने के लिए छह नए खाते खोले गए। प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि फारूक अब्दुल्ला के निर्देश पर ऐसा किया गया जो उस समय जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष थे और हस्तांतरित राशि के लाभार्थी भी थे।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...