शेयर बाजार: सेंसेक्‍स और निफ्टी आज बढ़त के साथ बंद

शेयर बाजार: सेंसेक्‍स और निफ्टी आज बढ़त के साथ बंद

सेंसेक्‍स और निफ्टी आज बढत के साथ बंद हुए। सकारात्‍मक वैश्‍विक संकेतों के बीच दोनों सूचकांक दशमलव आठ प्रतिशत से अधि‍क की वृद्धि में रहे। सेंसेक्‍स फिर 59 हजार पांच सौ के स्‍तर को पार कर गया और निफ्टी 17 हजार आठ सौ के करीब बंद हुआ।

बम्‍बई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स दशमलव आठ-दो प्रतिशत की तेजी से चार सौ 88 अंक बढकर 59 हजार छह सौ 78 पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी दशमलव आठ-दो प्रतिशत की ही बढत से एक सौ 45 अंकों की वृद्धि दर्ज करता हुआ 17 हजार सात सौ नब्‍बे पर बंद हुआ।

व्‍यापक बाजार की बात करें तो यहां तेजी और भी अधि‍क थी। बीएसई मिडकैप सूचकांक एक दशमलव छह-आठ प्रतिशत के उछाल में रहा और स्‍मॉल कैप सूचकांक में एक दशमलव तीन-आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।

Related posts

Leave a Comment