आज विश्व स्वाहिली भाषा दिवस है। उप सहारा अफ्रीका की यह भाषा विश्व की 10 सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। तंजानिया, केन्या, मोजाम्बिक, युगांडा और अफ्रीका के पूर्वी तट पर बीस करोड से अधिक लोग यह भाषा बोलते हैं। स्वाहिली अफ़्रीकी संघ की आधिकारिक भाषा भी है। संयुक्त राष्ट्र ने इस भाषा के वैश्विक महत्व को देखते हुए 7 जुलाई को विश्व स्वाहिली दिवस घोषित किया है।
विश्व स्वाहिली भाषा दिवस: विश्व की 10 सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक
