भारतीय रिजर्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान निजी उद्योगों के कामकाज का विवरण जारी किया है। कल जारी विवरण में बताया गया है कि विनिर्माण कम्पनियों ने 75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में वृद्धि 41 दशमलव एक प्रतिशत थी। भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सभी क्षेत्रों में ऊंची वृद्धि दर्ज की गई। ब्रिकी की मांग पूरी करने के लिए कम्पनियों ने कच्चे माल पर खर्चा बढ़ाया। ब्रिक्री में बढ़ोतरी से कम्पनियों का मुनाफा भी बढ़ा और सूचना प्रौद्योगिकी तथा उससे इतर कम्पनियों में ऊंचा मुनाफा दर्ज किया गया। आरबीआई के विवरण के अनुसार, विनिर्माण और सूचना प्रौदयोगिकी कम्पनियों का मुनाफा पहली तिमाही में स्थिर रहा, लेकिन बाकी कम्पनियों में इसका स्तर मध्ययम रहा।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...