विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर और अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने समुद्री सुरक्षा से संबंधित चुनौतियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया है। दोनों नेताओं ने कल टेलीफोन पर हुई बातचीत में विशेषकर लाल सागर क्षेत्र की सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की।
इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन संघर्ष के घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श हुआ। डॉक्टर जयशंकर ने ग़जा सहित पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर श्री ब्लिंकन के रुख की सराहना की।
उन्होंने कहा कि भारत, अमरीका के साथ व्यापक सहयोग एजेंडा – 2024 को कार्य रूप देने को उत्सुक है।
