विदेश मंत्री ने आज यूरोपीय संघ की हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा में योगदान करने की प्रतिबद्धता का स्वागत किया

विदेश मंत्री ने आज यूरोपीय संघ की हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा में योगदान करने की प्रतिबद्धता का स्वागत किया

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज यूरोपीय संघ की हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा में योगदान करने की प्रतिबद्धता का स्वागत किया। पेरिस में हिन्द प्रशांत पर यूरोपीय संघ के मंत्रिस्तरीय मंच के उद्घाटन सत्र में डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि सामूहिक प्रयास महासागरों को शांतिपूर्ण, खुला और सुरक्षित रख सकते हैं और इसके संसाधनों के संरक्षण और स्वच्छ रखने में योगदान कर सकते हैं। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि यूरोपीय संघ सुरक्षा के अलावा आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे, सम्पर्क, डिजिटल परिवर्तन, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और स्वास्थ्य जैसी मानव-केंद्रित योजनाओं को भी बढ़ावा दे सकता है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ की रणनीति भारत के स्वतंत्र, खुले, संतुलित और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

Related posts

Leave a Comment