नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, “हमारे दोनों देशों के बीच लंबे समय से मित्रता है। हम व्यापार, निवेश, ऊर्जा, आईटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और मैं आपके साथ इस पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं।”