विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने चौथी भारत-कैरिकॉम मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता की

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने चौथी भारत-कैरिकॉम मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता की

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कल गयाना की राजधानी जॉर्जटाउन में चौथी भारत-कैरिकॉम मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता की। बैठक में डॉक्‍टर जयशंकर ने कैरिकॉम देशों के मंत्रियों के साथ व्‍यापार, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद की रोकथाम सहित विभिन्‍न मुद्दों पर बातचीत की। विदेशमंत्री ने ट्वीट में जानकारी दी कि बैठक में मंत्रियों ने कृषि और खाद्य सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और फार्मा तथा आधारभूत ढांचा सहित विभिन्‍न क्षेत्रीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। उन्‍होंने ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी और ई-गवर्नेंस, विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण, उच्‍च शिक्षा और संस्‍कृति पर भी विचार विमर्श किया। बैठक में इस वर्ष दूसरी संयुक्‍त आयोग बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इससे पहले कल डॉक्‍टर जयशंकर ने कैरिकॉम के महासचिव डॉक्‍टर कार्ला नताली बार्नेट से मुलाकात की और भारत कैरिकॉम संबंधों को और प्रगाढ करने पर विमर्श किया। कैरिकॉम एक अंतर-सरकार संगठन है जो पूरे अमरीका और अटलांटिक महासागर के 15 सदस्‍य देशों का राजनीतिक और आर्थिक गठबंधन है।

Related posts

Leave a Comment