विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज सिडनी में ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंटनी अलबानीज के साथ मुलाकात की और दोनों देशों के बीच सामरिक भागीदारी से संबंधित हाल के घटनाक्रम से अवगत कराया। डॉ. जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि चर्चा में दोनों देशों के बीच सामरिक भागीदारी की पूर्ण भावना उभरकर सामने आई। उन्‍होंने यह भी कहा कि क्रिकेट पर भी चर्चा की गई। उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का शुभकामना संदेश दिया।

एक अन्‍य आयोजन- रायसीना @ सिडनी ब्रेकफास्‍ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्‍य में एक तरह के विचार वाले देशों को अर्थव्‍यवस्‍था का जोखिम दूर करने के लिए मिलकर काम करने की आवश्‍यकता है।

आर्थिक वृद्धि पर डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत अर्थव्‍यवस्‍था में इस वर्ष सात प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्‍य रखे हुए है और उसे उम्‍मीद है कि अगले पांच वर्ष में इसे पार कर लिया जाएगा।

डॉ. जयशंकर ने यह भी कहा कि राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति एक ऐसा दस्‍तावेज है जो विदेशी विश्‍वविद्यालयों को भारत में खोलने की अनुमति देगा।

Related posts

Leave a Comment