वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए मई, 2023 तक भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए मई, 2023 तक भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा

मई 2023 तक भारत सरकार के मासिक खाते को समेकित कर रिपोर्ट प्रकाशित की गई है।

भारत सरकार को मई 2023 तक ₹4,15,691 करोड़ रुपये (कुल प्राप्तियों के संबंधित बीई 2023-24 का 15.3%) प्राप्त हुए हैं, जिसमें ₹2,78,045 करोड़ रुपये का कर राजस्व (केंद्र को विशुद्ध रूप से प्राप्त), ₹1,34,655 करोड़ गैर-कर राजस्व और ₹2,991 करोड़ गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां शामिल हैं। गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियों में ऋणों की वसूली ₹2,941 करोड़ और विविध पूंजीगत प्राप्तियां ₹50 करोड़ शामिल हैं। इस अवधि तक भारत सरकार द्वारा करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में राज्य सरकारों को ₹1,18,280 करोड़ हस्तांतरित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹23,097 करोड़ अधिक है।

भारत सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय ₹6,25,978 करोड़ रुपये (संबंधित बीई 23-24 का 13.9%) है, जिसमें से ₹4,58,189 करोड़ रुपये राजस्व खाते से और ₹1,67,789 करोड़ रुपये पूंजी खाते से है। कुल राजस्व व्यय में से, ₹1,10,663 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान के मद में है और ₹55,316 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडी के मद में हैं।

Related posts

Leave a Comment