उत्तर प्रदेश सरकार कल नवरात्र के पहले दिन से महिला सुरक्षा का एक विशेष अभियान शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यालय और महाविद्यालय में छेड़छाड़ रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों और बाजारों में पैदल गश्त बढ़ाए जाने पर बल दिया।मिशन शक्ति का चौथा चरण दस अप्रैल से आरंभ होगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि महिला सिपाहियों को नियत स्थानों पर तैनात किए जाने के साथ इन सबके बीच उचित समन्वय सुनिश्चित होना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महिला सिपाहियों को ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं से सम्पर्क स्थापित करना चाहिए और उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देनी चाहिए।
Related posts
Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने किया बड़ा उलटफेर
Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने किया...
Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी
Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी नई दिल्ली: सोशल मीडिया...
कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने लोगों को किया सतर्क
कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD...