वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने लखनऊ में जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक की अध्यक्षता की
जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक आज लखनऊ में हो रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बैठक की अध्यक्षता कर रही हैं जिसमें सभी राज्यों के वित्त मंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। परिषद शाम को अपने फैसलों की घोषणा करेगी। जून में हुई पिछली बैठक में परिषद ने दो महत्वपूर्ण दवाओं पर अप्रत्यक्ष कर में छूट दी थी और कोविड के इलाज से जुड़े कई सामान पर टैक्स 5 फीसदी कर दिया था, इसके साथ ही कोरोना वैक्सीन पर भी जीएसटी की दर 5 फीसदी बरकरार रखने का फैसला लिया गया था। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में हो रही बैठक में भी जनता के हित में फैसले लिए जाने की उम्मीद है। जीएसटी बैठक में फैसले आमतौर पर राज्य और केन्द्र सरकार के प्रतिनिधियों की सहमति से लिए जाते हैं और इससे संघवाद को मजबूती मिलती है।