केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिकी वित्त मंत्री डॉ. जैनेट येल्लेन ने आज सुबह नई दिल्ली में बैठक की। नई दिल्ली में आज होने वाली भारत-अमेरिका आर्थिक वित्तीय साझेदारी की नौंवी बैठक से पहले दोनों नेताओं की यह मुलाकात हुई। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत की अध्यक्षता में G-20 में जलवायु वित्त, बहुस्तरीय मुद्दों, भारत-अमेरिका सहयोग सहित आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की। कराधान, आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन, वैश्विक अर्थव्यवस्था और बृह्त आर्थिक परिदृश्य पर भी विचार-विमर्श हुआ। भारत-अमेरिका नौवीं बैठक से अलग दोनों नेता कारोबारी जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों और प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों के साथ भारत-अमेरिका व्यवसाय और आर्थिक अवसरों पर गोलमेज सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
इससे पहले, माइक्रोसाफ्ट भारत विकास केन्द्र में आज डॉ. येल्लेन ने कहा कि भारत-अमेरिका आर्थिक सहयोग की बुनियाद दोनों देशों की कंपनियों द्वारा एक-दूसरे देशों में किये जा रहे निवेश पर आधारित है।