वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने NN-32 विमान के कलपुर्जे संचालन के लिए श्रीलंका एयर फोर्स को सौंपे

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने NN-32 विमान के कलपुर्जे संचालन के लिए श्रीलंका एयर फोर्स को सौंपे

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने एन एन-32 विमान के कलपुर्जे संचालन के लिए श्रीलंका एयर फोर्स को सौंपे। यह भारत की श्रीलंका के प्रति क्षमता निर्माण की वचनबद्धता को दर्शाता है। एयर मार्शल चौधरी श्रीलंका में कटुनायक वायुसेना केंद्र भी गए और श्रीलंका के वायुसेना अधिकारियों के साथ बातचीत की। श्री चौधरी ने श्रीलंका के राष्‍ट्रीय रक्षा कॉलेज के विद्यार्थियों से भी मुलाकात की। उन्‍होंने भारत की ओर से एक करोड़ श्रीलंकाई रुपये मूल्‍य की पुस्‍तकें उपहार में दीं।

एयर चीफ मार्शल चौधरी राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघ से मुलाकात की और रक्षा मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों से भी मिले। वे कल भारतीय शांति सेना स्‍मारक स्‍थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वी आर चौधरी त्रिंकोमाली में भारत-श्रीलंका मैत्री सभागार की आधारशिला भी रखेंगे। यह भारत के अनुदान से बनाया जा रहा है इस पर 25 करोड़ श्रीलंकाई रुपये खर्च होने का अनुमान है। भारतीय वायुसेना प्रमुख चार दिन के श्रीलंका दौरे पर हैं।

Related posts

Leave a Comment