केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-सीबीडीटी ने कहा है कि आकलन 2023-24 के लिए छह करोड़ 77 लाख से अधिक आयकर रिटर्न भरे गए है। 31 जुलाई तक दाखिल किए गए आईटीआर की कुल संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है। आयकर रिटर्न भरे जाने के अंतिम दिन 31 जुलाई को 64 लाख से ज्यादा आईटीआर दाखिल किए गए। इसमें कहा गया है कि विभाग को पहली बार रिटर्न दाखिल करने वालों से 53 लाख से अधिक आईटीआर भी प्राप्त हुए। सीबीडीटी ने कहा, इनमें से 46 प्रतिशत से अधिक आईटीआर ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन आईटीआर उपयोगिता का उपयोग करके दाखिल किए गए हैं।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...