लीबिया की राजधानी त्रिपोली में संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार को समर्थन देने वाले दो लड़ाके गुटों के बीच झड़पों में 55 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि हाल के वर्षों की सबसे भयानक इस हिंसा में एक सौ 46 लोग घायल भी हुए हैं। झड़पें सोमवार को चार सौ 44 बिग्रेड और विशेष प्रतिरोधक सेना के बीच हुई। एक गुट के कमांडर के पकडे जाने के बाद यह हिंसा भड़की।
चार सौ 44 ब्रिगेड के प्रमुख महमूद हम्जा को विशेष प्रतिरोधक सेना ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह सेना के नियंत्रण वाले मिटिगा हवाई अड्डे से यात्रा करने की कोशिश कर रहा था। खबरों के अनुसार अग्रिम इलाकों में राजधानी के उप-नगरीय क्षेत्रों से दो सौ 34 परिवारों को बाहर निकाल लिया है। इस बीच, चार सौ 44 ब्रिगेड ने बताया है कि कमांडर महमूज हम्जा अपनी यूनिट में आ गए हैं। प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद बिबाह की सरकार को समर्थन देने वाले दोनों गुटों के बीच हुए समझौते के बाद महमूद हम्जा की रिहाई हुई।
लीबिया में 2011 में लम्बे समय के शासक रहे कर्नल मोमर गद्दाफी की बर्खास्तगी और मृत्यु के बाद से राजनीतिक अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।